वाराणसी समेत ईस्ट यूपी में 2 दिन बाद बादल और बारिश के आसार ,सावधानी जरूरी

अपर मंडल रेल प्रबंधक लालजी चौधरी ने कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टालों पर खानपान की वस्तुओं की गुणवत्ता और सफाई और बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने वीआईपी लाउंज में अधिकारियों के साथ चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की। काशी स्टेशन पर मेजर अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट, कैंट स्टेशन के पहले फुट ओवरब्रिज को तोड़ने के कार्य समेत अन्य कार्यों को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उनके साथ स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित भी रहे

Transcript Unavailable.

आजीविका मिशन से 30,हजार महिलाएं लखपति वाराणसी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चल रहे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 30148 महिलाएं इस साल लखपति बनी हैं। पिछले साल यह संख्या 5696 थी। एक वर्ष में यह संख्या पांच गुना से ज्यादा बढ़ गई है। लखपति दीदियों में शशि वर्मा, किरण यादव, जया पटेल आदि हैं। उपायुक्त (स्वतः रोजगार) निर्मल द्विवेदी ने बताया कि जिले में 11000 समूहों का गठन किया गया है। इन समूहों से 1.40 लाख से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अबतक 3421 समूहों को बैंक से ऋण वितरण कराया गया है।

Transcript Unavailable.

दीन दयाल अन्त्योदय एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों/ग्राम संगठनों/ संकुल स्तरीय संघों के पदाधिकारियों के साथ जनपद स्तरीय शक्ति संवाद, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ का 01 दिवसीय सम्मान समारोह का आयोजन शक्ति वंदन अभियान/चाय पर चर्चा जिला पंचायत अध्यक्ष संपना सिंह एवं पूर्व विधायक जमानियॉ सुनिता सिंह, महिला मोर्चा साधना राय, किरन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनिल सिंह की अध्यक्षत में एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने उ०प्र० ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरणबद्ध एवं समयबद्ध लक्ष्य की प्राप्ति एवं उच्च गुणवत्ता की ग्रामीण सड़कों को बनाये जाने पर विशेष ध्यान दिया जाये तथा भविष्य में एफ०डी०आर० तकनीक को प्राथमिकता देते हुये नये मार्गों का निर्माण प्रस्तावित किया जाये तथा एफडीआर तकनीक को बढ़ावा दिया जाए

Transcript Unavailable.

भाजपा महिला मोर्चा महानगर के द्वारा स्वयं सहायता समूह व एनजीओ संपर्क अभियान किया गया। चाय पर चर्चा के साथ शक्ति संवाद कार्यक्रम किया गया महापौर अशोक कुमार तिवारी, कहा कि जब शीर्ष नेतृत्व और नेता मजबूत होगा तो राष्ट्र भी मजबूत होगा। केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार के कार्यों के माध्यम से परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए देश की विधानसभाओं एवं संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण है। नारी शक्ति के प्रति अपनी प्राथमिकता जताइ है। सरकार देश की नारी शक्ति के आत्मसम्मान के साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर मातृशक्ति के बीच जाकर उनसे संवाद स्थापित करके उन्हें बताएं। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। और स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ को सरकार की योजनाओं को चौके से चूल्हे तक पहुंचा रही हैं। और उन्हें लाभान्वित करा रही हैं। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका नेहा कक्कड़ व मीरा गुप्ता तथा महामंत्री साधना सिंह उपस्थित रही।

Transcript Unavailable.