प्राप्त जानकारी के अनुसार बाराचवर गांव निवासी प्रवीण उम्र 28 पुत्र सुभाष अपने दोस्त धनु राजभर उम्र 27 पुत्र जोधन राजभर निवासी नसीरपुर थाना रेवतीपुर के साथ गाजीपुर से कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के भैंसडा गांव में एक शादी के कार्यक्रम में शरीक होने जा रहे थे। जैसे ही सिदउत गांव मोड़ मऊ मार्ग के पास सामने खड़ी ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की हालत नाजुक होने पर ग्रामीणों ने एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत चिकित्सक डॉक्टर चतुरी चौहान ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायलों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल धनु राजभर की स्थिति बहुत गंभीर बनी हुई थी। वही धनु राजभर की गाजीपुर जिला अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई ।
बरेसर पुलिस ने दुष्कर्म व मारपीट के मामले के वांछित अभियुक्त को रविवार को अलावलपुर चट्टी से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। बरेसर थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत संबंधित थाने में पंजीकृत धारा 376 ,504 506 में वांछित चल रहे अभियुक्त की मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अलावलपुर चट्टी पर खड़ा है और कही भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने दौडाकर पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम राजकुमार पुत्र रामनाथ निवासी राजापुर थाना कासिमाबाद होना बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह, कां 0 अतुल कुमार ,का 0 दुलीचंद चांद का 0 अनिल मद्धेशिया शामिल रहे
Transcript Unavailable.
युवा ही भारत के भविष्य है, चुनाव में युवाओं की भूमिका रहेगी अहम
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
