विरनो. स्थानीय थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को मद्देनजर देखते हुए प्रशासन ने कमर कस लिया है। रविवार को देरशाम कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी चोब सिंह व विरनो थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव के कुशल निर्देशन में पैरा मिलिट्री के साथ पैदल फ्लैगमार्च किया। वह

Transcript Unavailable.

26303 दशमोत्तर छात्र छात्राओ का डाटा सस्पेक्टेड

बीईओ ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने का लगाया आरोप

Transcript Unavailable.

अंडर पास बनने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

रेलवे स्टेशन के पास बाजार में बढ़ जाम में फंसे रहे लोग

विरनो. नोनहरा थाना क्षेत्र के गांवसभा चांदपुर के चौराबोझ गांव निवासी धर्मपाल प्रजापति पुत्र स्व0 जंगबहादुर प्रजापति ने रोज की तरह अपनी तीन भैंसों को झोपड़ी में शनिवार को रात्रि में बांध कर अपने घर में सो रहे थे। तभी झोपड़ी में अचानक आग लग गई. पशु धुं

प्राप्त जानकारी के अनुसार कासिमाबाद तहसील क्षेत्र में शनिवार की देर रात अलग-अलग हुए हादसे में पांच युवक बुरी तरह घायल हो गए। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के गगौली गेट के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद पहुंचाया।  जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायलों में  त्रिभुवन राजभर उम्र 22 पुत्र राजेंद्र निवासी कवल पट्टी,कृष्णा राजभर उम्र 23 पुत्र शिवराजभर निवासी असावर, अमित राजभर उम्र 24 पुत्र मुखलाल  निवासी भिड़वल होना बताया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि अमित राजभर अपने ननिहाल में शादी का कार्यक्रम में शरीक होने के लिए तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर परानपुर गांव जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाराचवर  गांव निवासी प्रवीण  उम्र 28 पुत्र सुभाष  अपने दोस्त धनु राजभर उम्र 27 पुत्र जोधन राजभर निवासी नसीरपुर थाना रेवतीपुर के साथ गाजीपुर से कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के भैंसडा गांव में एक शादी के कार्यक्रम में शरीक होने जा रहे थे। जैसे ही सिदउत गांव मोड़ मऊ मार्ग के पास  सामने खड़ी ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की हालत नाजुक होने पर ग्रामीणों ने एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत  चिकित्सक डॉक्टर चतुरी चौहान ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायलों की हालत नाजुक होने पर  जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।  घायल धनु राजभर की स्थिति बहुत गंभीर बनी हुई थी। वही धनु राजभर की गाजीपुर जिला अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई ।