बिहार के मुंगेर जिला से दीपक ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से होली पर्व के अवसर पर खूबसूरत गीत की प्रस्तुति दी और गीत के बोल इस प्रकार है, सात रंग में खेल रही है दिल वालों की टोली रे, अपने रंग में रंगदे मुझे याद रहे ये होलीरे।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के गिद्धौर जिला से संवाददाता भीम राज ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कहा कि हमारे देश में ग्रामीण और शहरी इलाकों में होली की पुरानी परम्परा अब विलुप्त हो रही है। पहले के समय में लोग होली में गीत संगीत का कार्यक्रम रख कर अपने और सभी लोगो का मन बहलाते थे। संवाददाता ने कहा कि अब के समय में लोग डी.जे में अभद्र गाने का प्रयोग कर अपने ही समाज को दुषित कर रहे है।

बिहार राज्य के गिद्धौर जिला से संवाददाता रंजन ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कहा कि हमारे समाज में होली की परंपरा आज भी जीवित है। संवाददाता ने बताया की जिस दिन होलिका दहन होता है, तो हमारे आस-पास के लोग बूढ़े, बच्चे और जवान लोग अपने घरों से होलिका दहन को देखने के लिए आते है और इसके चारो तरफ गोल-गोल घूमते है। उसके बाद अपनी हर बुराईयों को दूर भागने के लिए प्राथना करते है। ठीक उसके दुसरे दिन होली खेलना सुरु कर देते है। संवाददाता कहते है कि पहले के समय में ग्रामीण के युवा और बुजुर्ग लोग ढोल और झाल लेकर पवित्र स्थान पर बैठ कर होली गीत संगीत का आयोजन करते थे। पहले के समय में ग्रामीण इलाकों में जब होली का गीत संगीत का आयोजन किया जाता था तो उस समय एक युवा महंत का भी चुनाव होता था। साथ ही यह भी परंपरा थी की उस युवा महंत को होली में अपने घर पर बुलाते थे। आज भी कुछ ऐसे जगह है जहाँ पर यह परंपरा कायम है। संवाददाता ने यह भी कहा कि सुबह होते ही अपने अपने समाज के लोग ढोल झाल लेकर सभी अपने समाज के घरों में जाते है और होली खेलने के साथ साथ गीत संगीत का भी आयोजन किया जाता है। साथ ही होलिका दहन की राख से होली खेलते है। जिसे धुरखेल के नाम से जाना जाता है। संवाददाता ने यह भी कहा कि शाम होते ही बच्चे और युवा हाथों में गुलाल लेकर अपने माँ बाप को पैरों में गुलाल लगाकर आशीर्वाद लेते है।

Transcript Unavailable.