समाज को जागरूकता लाने और समाजिक कुरुतियों को जड़ से समाप्त करने के लिए पत्र पत्रिकाओं,नुककड़ नाटक,गीत संगीत के आलवे फिल्मों द्वारा भी जागरूक किया जा रहा है. जिससे एक अच्छे समाज का निर्माण हो इसी क्रम में सोनपुर प्रखंड क्षेत्र के इस्माइलचक गांव मे सामाजिक कुरीतियों पर बनाई गई छोटे पर्दे की फिल्म पर यहां के युवा युवतियों, बृद्ध के अलावा अन्य जिले के कलाकारों ने पहुंचकर समाज में बेटी के प्रति नकारात्मक सोच और दहेज प्रथा जैसे सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त करने के लिए क्षेत्र में घूम-घूम कर दृश्य को एकत्रित कर कलाकारों ने छोटी सी फिल्म तैयार कर रही है.
बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने सोनपुर थाने मे रात्रि मे पहुँच कर विधि व्यवस्था को लेकर औचक निरीक्षण किया. मिली जानकारी के अनुसार करीब पौने दो घंटे तक पूरे थाने, यहां की कार्यशैली एवं कमियों का अवलोकन किया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में रजिस्टर देखा। कार्य करने के तौर तरीकों की जानकारी ली और थाने में कहां क्या है इसका अवलोकन किया।
विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर के श्रीगजेन्द्रमोक्ष देवस्थानम् नौलखा मन्दिर में आयोजित 26 वां श्रीब्रह्मोत्सव सह श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारी हेतु बैठक रविवार को मन्दिर परिसर में आयोजित हुई जिसमें विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। श्रीगजेन्द्रमोक्ष देवस्थान के अध्यक्ष जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य महाराज जी के अध्यक्षता में आयोजित तैयारी बैठक में विभिन्न व्यवस्थाओं की कमेटियों के तैयारी संबंधी विचार विमर्श किया गया ।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास साहू मटर के फसल में लगने वाली बीमारियां एवं उपचार से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। पूरी जानकारी विस्तार से सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
मोबाइल वाणी और माय कहानी का एक ख़ास पेशकस आपके लिए कार्यक्रम भावनाओं का भवर जहाँ हम सुनेंगे मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने से जुड़ी कुछ जानकारियां. तो आइये सुनते हैं कि यौन उत्पीड़न जैसी परिस्थितियां हमारे ऊपर किस तरह का प्रभाव डालती है और इन से उभरने में हम किसी की मदद कैसे कर सकते है। साथियों, यौन उत्पीड़न हमारे समाज की एक बड़ी समस्या है और बहुत से लोग इसका शिकार भी हो जाते हैं. हम समझते है की केवल साबधानी बरतने से ही ऐसे परिस्थितिओं को हमेशा नहीं टाला जा सकता है बल्कि सामाजिक बदलाव से ही इस समस्या को जड़ से ख़तम किया जा सकता है। ऐसे में , आप को क्या लगता है किस तरह का बदलाव हमारे समाज को एक सुरक्षित और बेहतर समाज बनाने में मदद कर सकती है ? और क्या केवल कड़े कानून लागु करने से ही यौन उत्पीड़न के शिकार हुए लोगो को इन्साफ दिलवाया जा सकता है ? यौन उत्पीड़न के शिकार हुए लोगो के प्रति वर्तमान में दिखने वाले सामाजिक प्रतिक्रियाओं पर आपकी क्या राय है ? साथ ही इसी तरह की और भी जानकारी सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। https://www.youtube.com/@mykahaani
बिहार के सारण जिले मे विश्व प्रशिद्ध सोनपुर मेला मे गाय के दाम पर बिक रही बकरी, यह बकरी दिन व रात मे कुल 6किलो दूध देती है, बकरी 1200/-किलो के भाव से मिलती है. एक बकरी 12 किलो से 30 तक के बकरी है, बकरी के दूध 1000/-किलो बिकती है. तोतापरी, राजस्थानी बकरी के दाम जो गाय के दाम मे बिक्री होती है.
यह नौकरी उन लोगों के लिए है, जो बिहार विधान सभा द्वारा फिर से निकाली गई सुरक्षा गार्ड के 80 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं पास किया हो।इस पद के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित है। साथ ही सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष ,अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयु 27 वर्ष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है। साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के सभी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 675/- रुपए और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए:180 /-रुपए रखा गया है। इन पदों पर वेतनमान 21,700-69,100 /- रुपया प्रतिमाह दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://vidhansabha.bih.nic.in/ .उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण के आधार पर होगा।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास साहू आलू के फसल में लगने वाले कीट, बीमारियां एवं उपचार से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। पूरी जानकारी विस्तार से सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
मोबाइल वाणी और माय कहानी का एक ख़ास पेशकस आपके लिए कार्यक्रम भावनाओं का भवर जहाँ हम सुनेंगे मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने से जुड़ी कुछ जानकारियां. तो चाहिए आज की कड़ी में सुनते हैं कि वे कौन कौन सी परिस्थिति होती है जहाँ पर हम पियर प्रेशर यानि की दोस्तों के दबाव का सामना करते हैं और ऐसी स्थिति से कैसे निपटा जा सकता है। दोस्तों,आप बताएं कि हर व्यक्ति को जीवन के किसी न किसी पड़ाव पर ऐसे पियर प्रेशर यानि की अपने साथियों के दबाद का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपके अनुसार पियर प्रेशर या दबाव हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करता है ? कई बार दोस्तों के दबाव में आकर लोग ऐसे काम करने को आगे बढ़ जाते हैं जो पूरी तरीके से सही नहीं होता है लेकिन सब जानते समझते हुए भी अपने दोस्तों को ना नहीं कह पाते हैं। आखिर इसके पीछे क्या कारण होता है ? और क्या आपने कभी ऐसे दबाव का सामना किया है ? साथ ही इसी तरह की और भी जानकारी सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। https://www.youtube.com/@mykahaani
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा गेंहू फसल में खरतवार नियंत्रण के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .
