कोई दुःख ना कोई गम हो, सभी सुख सुविधा से सम्पन्न हो! दिल न किसी का टूटे , साथ ना किसी का छूटे ! चारों तरफ खुशियां ही खुशियां हो, ये काश साल 2025 ऐसा हो..!! दोस्तों , आइए ..नए साल की शुरुआत नई उम्मीदों और सपनों के साथ करें और अपने लक्ष्य को पाने के लिए स्वयं को चुनौती दें। मोबाइल वाणी परिवार की ओर से आप सभी को नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ श्री जिव दास साहू मटर के फसल में लगने वाले कीड़े एवं उसके नियंत्रण से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। पूरी जानकारी विस्तार से सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

मोबाइल वाणी और माय कहानी का एक ख़ास पेशकस आपके लिए कार्यक्रम भावनाओं का भवर जहाँ हम सुनेंगे मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने से जुड़ी कुछ जानकारियां. तो चाइये आज की कड़ी में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न तरह की बिमारियों और उसके उपचार के बारे में जानेंगे। आप हमें बताएं कि आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना कितना जरू है और क्यों जरुरी है?आज की कड़ी में बताई गई मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न तरह की बिमारियों के प्रति लोग कितने जागरूक है ?अगर आपके परिवार के सदस्यों या किसी जाननेवालों में आज की कड़ी में बताई गई मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी लक्षण दिखे, तो इसके लिए क्या करना चाहिए ?मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोग सजग और जागरूक हो पाएं इसके लिए सामुदायिक स्तर पर क्या किया जाना चाहिए ?साथ ही इसी तरह की और भी जानकारी सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। https://www.youtube.com/@mykahaani

Transcript Unavailable.

भू स्वामी अपने-अपने भूमि के कागजात के साथ पंचायत सर्वें कर्मियों को अंतिम तिथि 25 फरवरी 2025 तक करे जमा सोनपुर अंचल मे 5 जनवरी 25 के बाद पुनः 20 पंचायत में तिथि वार लगेगी शिविर--सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सोनपुर। बिहार में भूमि विवाद के लेकर आए दिन मारपीट, हत्या,केस मुकदमा जैसी अनेक समस्याओं को निदान करने के लिए बिहार सरकार ने पुरे बिहार मे सर्वे के काम शुरू कर दी है. सर्वे में भु स्वामी अपनी -अपनी भूमि के कागजात व प्रपत्र 1,2,3 भरकर सर्वे कर्मियों के देंगे और सर्व कर्मी उस भूमि के सही से कागजी व भूमि के जांच पड़ताल करने के बाद वजीव हकदारों के नाम से नक्शा के साथ नये खाता,खेसरा खोलेंगे. इसी क्रम में राजस्व भूमि सुधार विभाग के तहत सोनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित अंचल अभिलेख भवन में विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त शिविर कार्यालय में सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत 23 पंचायत में से 20 पंचायत के 90 गांव में सर्वे का कार्य हो रही है. सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी दीपू कुमार व कानूनगो संदीप कुमार ने 20 पंचायत के मुखिया, सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि के साथ बैठक कर राजस्व ग्राम मे हो रहे सर्वे के कार्य में सहयोग करने की अपील की। जिससे सर्वे के काम पूर्ण रूप से सफल हो सके. अंचल क्षेत्र के 20 पंचायत के मुखिया, उप मुखिया,सरपंच,उप सरपंच,जनप्रतिनिधि के साथ बैठक हुई. जिसमें सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी दीपू कुमार एवं कानूनगो संदीप कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को सर्वे के कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि 5 जनवरी 25 के बाद पुनः 20 पंचायत में तिथि वार शिविर लगाकर वहां के भू स्वामियों को जागरुक करते हुए अपने-अपने भूमि के कागजात के साथ प्रपत्र 1,2,3 भरकर जमा करने के लिए अपने-अपने पंचायत के सर्व अमीन को कागजात जमा करेंगे. अब उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है. सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी दीपू कुमार ने शनिवार को उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया की रैयत अपनी भूमि के घोषणा उद्घोषणा के प्रकाशन के तिथि से 180 कार्य दिवस के भीतर अपना भूमि से संबंधित कागजात जमा कर दे अगर 25 फरवरी 2025 तक रैयत अपने भूमि के कागजात के साथ प्रपत्र 1,2,3 भरकर पंचायत बार में सर्व अमीन को जमा नहीं करते हैं तो भू स्वामी अपनी भूमि से संबंधित कागजात जिला मुख्यालय मे उन्हें जमा करनी होगी.उन्होंने कहाँ कि जिन भूमि पर अगर किसी प्रकार की कागजात नहीं है तो वैसे भूमि को स्वतः बिहार सरकार की भूमि मानी जाएगी. भूमि से संबंधित जैसे आपके पास सरकारी भूमि, गैर मजरूआ भूमि, बासकित पर्चा,दान में दी गई भूमि जैसे भूमि की कागजात जमा करना अनिवार्य है. अगर भूमि का पारिवारिक बंटवारा नहीं हुआ है तो सरकारी स्टांप पेपर पर पंचनामा के आधार पर आपसी सुलह समझौता की तहत अपनी अपनी भूमि की बंटवारा कर ले जिससे आने वाले समय में आपको भूमि से संबंधित समस्याओं से निजात मिलेगी. अगर आपसी बटवारा नहीं करते हैं तो वैसे स्थिति में संयुक्त रूप खाता खुलेंगे. जिन भूमि पर न्यायालय में मुकदमा चल रही या अंचल कार्यालय में भूमि से संबंधित विवादित कागजात हो या जबरन किसी कि अगर भूमि दखल कब्जा किए है या दूसरे के हक हिस्सा के भूमि ले लिए है तो वैसे वाजीव भु स्वामियों के न्यायालय के निर्णय मान्य होगा और उसके नाम से खाता खुलेंगे. किसी तरह की भूमि पर विवाद हो वैसे स्थिति में भी सर्वें तो होगी पर उस समस्या से संबंधित हल निकलने के वाद वाजीव हकदारो के नाम से खाता खेलेगा। जनवरी 2025 के बाद भू स्वामी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर कागजात की जांच पड़ताल कर भूमि पर पहुंचकर सर्वे आमीन उस भूमि की जांच पड़ताल करेंगे. उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया है कि वह अपने-अपने भूमि की सही कागजात जमा करें जिससे सर्वे का काम पूर्ण रूप से सही हो। अगर कोई भी व्यक्ति भूमि से संबंधित गलत जानकारी देते हैं तो ऐसी स्थिति में उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. बैठक में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि अपने-अपने पंचायत वासियो की भूमि से संबंधित कागजात जमा करने में सहयोग करेंगे जिससे सर्वे के काम पूर्ण हो।

मढ़ौरा में स्थित विधालयों में बुधवार को क्रिसमस डे व पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती धुमधाम से मनाई गयी इस दौरान प्रखंड के तेजपुरवा स्थित द अचीवमेंट पब्लिक स्कूल में तुलसी पूजन के साथ क्रिसमस-डे एवं अटल बिहारी वाजपाई की जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक रंजन सिंह के साथ सभी छात्र एवं शिक्षक ने माता तुलसी का पूजन किया साथ ही बाजपेई के चलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया, छात्रों के साथ केक काट कर क्रिसमस डे मनाया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने सेंटा क्लॉज के रूप में सबको भाव विभोर कर दिया। प्राचार्य सुमित कुमार सिंह ने बच्चों को उनके जीवन में तुलसी के पौधे के चिकित्सकीय और आध्यात्मिक गुणों के बारे में बताया और शिक्षकों एवं बच्चों के बिच तुलसी के पौधों का वितरण किया। उपस्थित शिक्षक निवेदिता सिंह, मनीष सिंह, गौरव सिंह, संजना सिंह, प्रिया सिंह, प्रज्ञा सिंह, कन्हैया सिंह, साहिन सिद्धिकी एवं विकाश कुमार का कहना है कि सभी उत्सवों को एक साथ मना कर बच्चों द्वारा सर्व धर्म समभाव का संदेश देना चाहते हैं।

"जहाँ हो प्रेम और खुशियों की बौछार, क्रिसमस लाता है दिलों में प्यार और खुशियाँ अपार।" नमस्कार/ आदाब साथियों ! क्रिसमस का पर्व हमें बताता है कि असली खुशी दूसरों के साथ प्रेम, दया और एकता बाँटने में है। यह समय है हम सभी के लिए प्यार और भाईचारे की भावना को मनाने का, और उन लोगों के साथ खुशियाँ साझा करने का जिन्हें हम प्यार करते हैं। क्रिसमस हमें यह सिखाता है कि छोटे-छोटे अच्छे कार्यों से हम इस दुनिया को एक बेहतर जगह बना सकते हैं। इस पर्व के माध्यम से हम न केवल अपने रिश्तों को मजबूत करते हैं, बल्कि अपने दिलों में एक नई रोशनी भी भरते हैं। साथियों आपका जीवन प्रेम, शांति और समृद्धि से भरा रहे। क्रिसमस का यह पर्व आपके दिलों में खुशियाँ और प्यार लेकर आए।" मोबाइल वाणी परिवार की ओर से आपको और आपके परिवारजनों को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएँ!

नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा निकाली गई जूनियर क्लर्क एसोसिएट्स के 13735 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया हो और साथ ही लोकल भाषाओँ का ज्ञान रखते हों। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 07/01/2025 है । तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं

भारत एक कृषि प्रधान देश है और आज भी यहाँ के 70 प्रतिशत लोग कृषि कार्यों से जुड़े हुए हैं और भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है. इसलिए किसान, भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ और ग्रामीण समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता हैं। देशभर के किसानों को समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित करने और उनकी सराहना करने के उद्देश्य से भारत में हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। इसी दिन भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती भी होती है। साथियों, राष्ट्रीय किसान दिवस के लिए हर साल एक अलग थीम निर्धारित होती है और इस वर्ष यानी 2024 का थीम है "सतत कृषि और ग्रामीण सशक्तिकरण” जिसका उद्देश्य है किसानों को स्थायी कृषि पद्धतियों के महत्व को समझाना और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना है।

बिहार में हुए विकास को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कर्पूरी रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद यह रथ सोनपुर जेपी सेतु के बजरंग चौक पर रविवार को पहुंचा. इस रथ का नेतृत्व जहानाबाद के पूर्व सांसद एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के द्वारा किया जा रहा है.