बिहार राज्य के मधुबनी जिले के खुटौना से चंद्रेश्वर राम चंदू जी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दी की जिले के प्रखंड क्षेत्रों में गर्मी आते ही पानी की जबरदस्त किल्लत हो गयी है।प्रखंड क्षेत्रो पर तालाब ,कुआं ,नदी में पानी सूखने की कगार पर है और चापाकल पानी देना छोड़ते जा रहे है। कई चापाकल काम लेयर पर लगाए गए हैं जिससे की पानी नहीं आ रहा है।अनुमान लगाया जा रहा है की समय पर वर्षा नहीं हुई तो आम जन-जीवन अस्त -व्यस्त हो सकता है. पशु पक्षियों के लिए भी कठिनाई उत्पन्न हो गयी है। मुख्या मंत्री नितीश कुमार जी ने घर- घर नलो के माध्यम से पानी पहुँचाने की जो घोषणा की अगर धरातल पर समय पर पानी मिला तो आम लोगो को पानी की किल्लत नहीं होगी।आम नागरिको को सोचना होगा की वे भी पानी को बचाये पानी की बर्बादी ना करे

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

चंदू,मधुबनी खुटौना से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है की एटीएम मशीन की सेवा दुरुस्त होनी चाहिए क्योकि पैसा इंसान की जरुरत है और इससे ही आवश्यता पूरी होती है,भागदौड़ की भरी जिंदगी में पैसे की जरुरत कब पड़ जाये यह पता ही नहीं चलता है इसको देखते हुए एटीएम की सुविधा बहाल की गयी ताकि जरुरत के अनुरूप पैसा की निकासी हो सके लेकिन 24 घंटे सेवा का दावा देने वाली एटीएम का जब RBI द्वारा सर्वे किया गया जिससे पता चला की 10 % एटीएम काम नहीं कर रही है साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में एटीएम में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिनमे बिजली नहीं रहना,नेटवर्क नहीं रखना और कैश भी नहीं रहना शामिल है इसलिए सभी बैंक द्वारा अपनी एटीएम सेवा को दुरुस्त करे ताकि लोगो को परेशानी दूर हो सके।

Transcript Unavailable.