डुमरिया प्रखंड के हां महुडी पंचायत में एसएसबी 29 बटालियन के अंतर्गत नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत लगाया गया निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर जिसमें सैकड़ों लोग उपस्थित हुए
संविदा प्रति बहल डॉक्टर का मांडे 66000 हुआ यह आदेश स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया होम्योपैथ आयुर्वेद के डॉक्टरों का भी मांडे बढ़ा
नेम-निष्ठा और लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत बीते 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ ही हो गई थी शनिवार को खरना था उसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास की शुरूआत हो गई है। आज यानी 30 अक्तुबर को डूबते हुए दिनकर दिवाकर भास्कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। विस्तारपूर्वक जानकारियों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें!
बिहार अग्निशामक सेवा गया जागृतिअभियान
रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है जहां लोग अपने घरों और दुकानों की साफ सफाई में लगे हैं वही कुमार दिया का लाश ढकनी समेत अन्य मिट्टी के सामान बनाने में जुट गए हैं प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर राजपूत टक्कड़ी सहित कई जगहों के द्वारा दीपावली एवं छठ पूजा को लेकर मिट्टी के दीए ढकने खिलौना बना रहे हैं ज्ञात हो कि दीपावली एवं छठ पूजा में मिट्टी के बनाए हुए बर्तन का काफी ज्यादा महत्त्व होता है जहां छठ पूजा में एवं दीपावली पूजा में मिट्टी के बर्तन का उपयोग किया जाता है
आयुर्वेदिक भोजन,काढा, व चाय का लोगों ने उठाया अनंत हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में केंद्रीय आयुष मंत्रालय व भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के निर्देशन में हर दिन हर घर आयुर्वेद विषय के तहत आयुर्वेद फूड स्टॉल लगाया गया कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा 25 स्टॉल लगाया गया इसमें सुधार वैदिक भोजन का टावर चाय आदि का प्रदर्शन छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया इसी क्रम में कॉलेज द्वारा बच्चों में आयुर्वेद क्विज प्रोग्राम भी आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया प्राचार्य डॉ प्रजापति त्रिपाठी ने प्रतिभागियों में से प्रथम व द्वितीय विजेताओं की घोषणा करते हुए आयुर्वेद दिवस पर पुरस्कृत करने की जानकारी दी कार्यक्रम सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने आयुर्वेद के व्यंजनों की प्रशंसा की
प्रखंड के गढ़सीसई पंचायत के मनोकामना मंदिर के निकट सरकार द्वारा संचालित केंद्र प्रायोजित लघु मिट्टी जांच केंद्र का उद्घाटन कृषि विभाग के सहायक निदेशक अभिषेक कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन महिला उद्यमी कृषक अर्चना कुमारी ने किया। इस अवसर पर प्रखंड और अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार भी थे। उपस्थित अधिकारियों ने मिट्टी जांच से होने वाले फायदे को किसानों के बीच विस्तार पूर्वक रखते हुए कहा की सभी किसानों को बुआई से पहले अपने खेतो की मिट्टी की जांच अवश्य कराने का सुझाव दिया। मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक मधुकर श्लोक, राकेश कुमार, कृषि समन्यव्यक मुकेश चौधरी, पंकज चौधरी, अमर महतो, प्रभात कुमार, किसान अविनाश भारद्वाज, जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुमार पिंटू, मिट्टी जांच केंद्र संचालक अबोध कुमार, टुनटुन सिंह, धर्मेंद्र कुमार, गोपालजी ठाकुर सहित किसान थे।
अंचल के प्रधान सहायक द्वारा अवैध राशि वसूली के आरोप में एआईएसएफ द्वारा धरना प्रदर्शन जारी.प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी अंचल के प्रधान सहायक द्वारा शुद्धि पत्र आवेदन को स्वीकृत कराने हेतु पैसे की मांग करने की बात प्रकाश में आई है. बताया जाता है कि प्रखंड परिसर के अंचल कार्यालय में सोमवार को प्रधान सहायक द्वारा अवैध वसूली एवं मनमानी को लेकर एआईएसएफ के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि अंचल कार्यालय में 3 माह पूर्व दाखिल खारिज के शुद्धि पत्र के लिए आवेदन किया गया था। शुद्धि पत्र के नकल के लिए सोमवार को अंचल कार्यालय पहुंचा तो प्रभारी प्रधान सहायक रवि शंकर कुमार द्वारा पैसे की मांग की गई । पैसे नहीं देने पर गाली गलौज एवं मारपीट का आरोप लगाया है। वही प्रधान सहायक ने बताया कि कार्यालय पहुंचकर नकल मांग करने पर मेरे द्वारा कर्मचारी रिपोर्ट नहीं आने की बात कहते ही मारपीट पर उतारू हो गए । दोनों पक्ष की ओर से स्थानीय थाना में एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। समाचार प्रेषण तक धरना प्रदर्शन जारी था। सीओ विकास कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। उच्च न्यायालय में अंचल के कार्य से पटना आया हूं। मोबाइल पर घटना की सूचना मिली है उचित कार्रवाई की जाएगी।
गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर पंचायत अंतर्गत ऐतिहासिक दूर्गा मंदिर रतनपुर एवं मौरा पंचायत अंतर्गत पड़नेवाले बंधोरा गांव में मां काली पूजा की तैयारी पूजा समिति द्वारा लगभगअंतिम चरण में जोर शोर से जारी है। वहीं पूजा को लेकर प्रतिमा को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार जुटे हुए है। बतातें चले कि गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर एवं मौरा पंचायत के बन्धौरा गांव में मां काली की पूजा प्रतिमा स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के साथ गठित पूजा समिति द्वारा नेम निष्ठा के साथ सम्पन्न करवाने की एक लंबी परंपरा चली आ रही है। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें
न्यूज वेब पोर्टल जमुई हंट द्वारा सामाजिक गतिविधियों में अभिरुचि वाले लोगों के लिए रत्नम अवार्ड शेरेमणि का आयोजित कर रही है. इसी सिलसिले में जमुई हण्ट बेव पोर्टल का एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी अवनीश से मुलाकात की. इस मौके पर मौजूद न्यूज बेब पोर्टल जमुई हंट के संस्थापक अभिषेक कुमार झा ने जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह को कार्यक्रम के मूल उद्देश्यों से अवगत कराया व इस दिशा में स्वीकृति प्रदान करने की गुहार लगायी. इस मौके पर वेब पोर्टल के संपादक अभिषेक झा ने कहा कि उभरते प्रतिभाओं को समाजिक क्षेत्र में एक मंच देकर उन्हें सम्मानित करने का मेरे छोटा सा प्रयास है. बेहतर समाजिक कार्य के लिये ऐसे प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें गौरवान्वित करने का प्रयास हमारा रहेगा. यह समारोह जमुई के सतगामा स्थित रिच लुक प्ले स्कूल में आगामी 06 नवंबर को आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर वेब पोर्टल जमुई हंट टीम के प्रबंधक अभिषेक कुमार झा, उप निदेशक अक्षय कुमार, एग्जेक्युटिव रवि रंजन मिश्र, समन्वयक विकास कुमार, एडमिनिस्ट्रेशन हेड विवेक सिंह, इवेन्ट मैनेजर लव किशोर मिश्र आदि मौजूद थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
