गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर पंचायत अंतर्गत ऐतिहासिक दूर्गा मंदिर रतनपुर एवं मौरा पंचायत अंतर्गत पड़नेवाले बंधोरा गांव में मां काली पूजा की तैयारी पूजा समिति द्वारा लगभगअंतिम चरण में जोर शोर से जारी है। वहीं पूजा को लेकर प्रतिमा को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार जुटे हुए है। बतातें चले कि गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर एवं मौरा पंचायत के बन्धौरा गांव में मां काली की पूजा प्रतिमा स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के साथ गठित पूजा समिति द्वारा नेम निष्ठा के साथ सम्पन्न करवाने की एक लंबी परंपरा चली आ रही है। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें