Transcript Unavailable.
जिला मधुबनी , बिहार से शिवशंकर मंडल जी ने समाज सेवी और जीविका से जुड़े सुमन जी से मलेरिया विषय पर बातचीत की है। बातचीत के दौरान सुमन जी ने मोबाइल वाणी को बताया कि जब वे समूह में जाते हैं ,तो समूह की महिलाओं को मलेरिया से जुड़ी जानकारी देते हैं। वे उन्हें बताते हैं कि घर के आस पास गन्दगी न रखें , जल जमाव न होने दें और अगर घर के आस पास पानी जमा होता है ,तो उसमे किरोसिन तेल का छिड़काव जरूर करें। साथ ही घर को साफ रखने के लिए फिनाइल का इस्तेमाल करना चाहिए। और अगर किसी को बुखार हो जाता है ,तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और इलाज़ कराएँ।
बिहार से तेज नारायण ब्रह्मर्षि जी ने सतघरा मध्यविद्यालय के एक शिक्षिक अरुण कुमार जी से मलेरिया विषय पर बात की।इस बातचीत के दौरान अरुण कुमार जी ने मलेरिया फैलने के कारण और उससे बचने के उपाए के बारे में बताया।उन्होंने बताया कि मलेरिया बीमारी मादा एनाफ्लीज़ मच्छर के काटने से होता है। और इससे बचाव के लिए जरुरी है कि अपने आस पास साफ सुथरा रखें।अगर घर के आस -पास कही कोई गड्ढा है तो उसमे पानी जमा न होने दें गड्ढे को मिट्टी से ढक दें।और कहीं पानी इक्क्ठा होता है ,तो उसमे किरोसिन तेल का छिड़काव करें। साथ ही सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग एवं घर में मच्छर भगाने के लिए क्वाइल जलाए। और अगर किसी को मलेरिया हो जाता है ,तो डॉक्टर से सलाह लें एवं खून जाँच कर दवा का प्रयोग करें।
बिहार से रफ़ीक जी बाल मजदूरी पर एक 16 वर्षीय बाल मजदूर दीपक जी से बातचीत की है। मोबाइल वाणी के साथ बातचीत में दीपक जी ने बताया कि उनके पिता के देहांत हो जाने के कारण उनके कंधे पर परिवार का रोजी-रोटी जुटाने का भार आ पड़ा।ऐसे में दीपक जी के समक्ष एक मात्र रास्ता था मजदूरी करना।दीपक जी ने बताया कि जब वे फ़ैक्ट्री में काम के तलाश में पहुंचे तो उन्हें फ़ैक्ट्री मालिक द्वारा काम देने से इनकार कर दिया गया, लेकिन फिर उन्हें काम में रखा गया। वे कहते हैं कि सरकार द्वारा बनाई गई कानून से उन्हें कोई लाभ नहीं मिला और न ही इस फ़ैक्टरी में उनका और उनके जैसा कार्यरत अन्य बाल मजदूरों का कोई भविष्य है। वे काम मज़बूरी में करते हैं और शायद इसलिए उन्हें फ़ैक्ट्री में ये काम छुपकर करना पड़ता है यहां कि उन्हें फ़ैक्ट्री से बाहर तक नहीं जाने दिया जाता। ऐसे में अब ये कहना तो मुश्किल है कि इसमें आखिर गलती किसकी है।फिर भी गलती चाहे जिस किसी का भी हो पर कंपनी भी सारे नियम कानून को ताक पर रख कर इन मासूम बच्चों से काम करा रही है। लेकिन गौर करने वाली बात है कि इन सब के पीछे कहीं न कहीं प्रशासन जिम्मेदार जरूर है।
बिहार से तेज नारायण ब्रह्मर्षि जी ने एक शिक्षिका से मलेरिया विषय पर बात की। इस बातचीत के दौरान शिक्षिका ने मलेरिया फैलने के कारण और उससे बचने के उपाए के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मलेरिया मच्छरों के काटने से फैलता है। और इससे बचाव के लिए जरुरी है अपने आस पास साफ सफाई रखें एवं मच्छर मारने वाले गैस का छिड़काव करें और बच्चों को गन्दगी से दूर रखें खास कर छोटे बच्चों को चूँकि बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है जिससे उन्हें ज्यादा खतरा रहता है। साथ ही अगर किसी को बुखार हो तो खून जाँच कर दवा लेनी चाहिए।
झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम श्रावणी मेला को लेकर विश्व प्रसिद्ध है।और पुरे सावन महीना में यहां देश भर के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले शिव भक्तों का ताँता लगा रहता है। ऐसे में हमारा राज्य बिहार से भी बड़े संख्या में कांवरियां जलाभिषेक करने देवघर पहुँचते हैं।और इन श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार कई तरह की सुविधा मुहैया कराती है। दोस्तों, आप हमे बताएं कि कांवरियों को देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम जाने में समाज एवं सरकार की ओर क्या क्या सुविधा प्रदान की जाती है? और समाज के आम जनों से कावंरियों को किस तरह से सहयोग मिलती है? साथ ही कावंरियों को देवघर पंहुचने में किन किन तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है? श्रोताओं , आपके अनुसार कांवरियों को देवघर जाने के क्रम में होने वाली असुविधाओं को कैसे दूर किया जा सकता है ?और कांवरियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए राज्य सरकार और समाज की क्या भूमिका होनी चाहिए ?
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
