Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला जमुई प्रखंड सिकंदरा से ज्योति कुमारी सिकंदरा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की हमारे देश में भ्रष्टाचार एक बहुत बड़ी समस्या है ,यह एक ऐसी जड़ के सामान है जो जनता के विश्वास को तोड़ कर रख देता है तथा आर्थिक विकास में बाधा साबित हो रहा है।भ्रष्टाचार एक ऐसे घुन के सामान है जो देश को अंदर ही अंदर खोखला करता चला जा रहा है। देश का कोई भी कोना नहीं होगा ,जहाँ भरष्टाचारियों ने पैठ जमा रखी है। ऐसे में जनता के सामने भी कठिनाइयाँ उत्पन्न होना लाजमी है
बिहार राज्य के जिला जमुई प्रखंड गिद्धौर से संजीवन कुमार सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि स्नातक में नामांकन के लिए बोर्ड ने जारी की दुसरी सूची।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी की गई दूसरी सूचि में 48,936 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। प्रथम सूचि के आधार पर 20 अगस्त तक नामांकन लिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि बोर्ड द्वारा तीसरी सूचि 4 सितम्बर को जारी की जाएगी।
बिहार राज्य के जिला जमुई प्रखंड गिद्धौर से संजीवन कुमार सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इंटर में नामांकन की तिथि बढ़ाई गई है ।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 26 और 27 अगस्त को भी प्रथम सूचि के आधार पर इंटर में नामांकन के लिए स्कूल एवं कॉलेजों को निर्देश दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि प्रथम सूचि के आधार पर इंटर कॉलेजों में 25 अगस्त तक नामांकन होना था।24 अगस्त तक मिली जानकारी के अनुसार लगभग छह लाख छात्रों ने नामांकन लिया है। 2018-20 में एडमिशन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा तिथि विस्तारित कर दी गयी है। समिति द्वारा नामांकन से वंचित विद्यार्थियों को मौका देते हुए इसमें विस्तार किया गया है। इंटर का पंजीयन ऑनलाइन किया जा रहा है। इंटर की पंजीयन के लिए 9 अगस्त तक की अवधि निर्धारित की गई थी। अब १सितम्ब्र तक पंजीयन शुल्क जमा किया जा सकता है
बिहार राज्य के जिला जमुई प्रखंड गिद्धौर से संजीवन कुमार सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार बिहार परीक्षा समिति ने रविवार को इंटर कम्पार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी किया. इस साल इंटर कंपार्टमेंटल की परीक्षा 13 और 20 जुलाई को आयोजित की गई थी. इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा 1.55 लाख उम्मीदवारों ने दी थी. मुख्य परीक्षा में कुल 52.95 फीसदी बच्चे ही पास हुए थे. अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा में जो परीक्षार्थी किसी कारण अराफल हो गए थे उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया था। इसके लिए पुरे राज्य में कुल 205 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे । बोर्ड 5 अगस्त को ही ऑफिशियल वेबसाइट पर इंटर की परीक्षा की आंसर की जारी कर चुका है। सभी संकायों का रिजल्ट आज जारी किया गया है। साइंस स्ट्रीम वाले में 35.9 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए। वहीं कॉमर्स संकाय में 46 फीसदी छात्र सफल हुए हैं. आर्ट्स स्ट्रीम से कुल 44 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए , कुल 38.78 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
बिहार राज्य के जिला जमुई प्रखंड गिद्धौर से भीम राज ,गिद्धौर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जमुई जिले में मात्र पांच रूपए में भर पेट भोजन के लिए भोजनालय खोला जा रहा है। जमुई जिले के झाझा प्रखंड के अंतर्गत झाझा बस स्टैंड स्थित यात्री पड़ाव के समीप तमिलनाडु के अम्मामेस की तरह गरीब भोजनालय में मात्र पांच रूपए में गरीबों का भरपेट भोजन कराने के लिए यह भोजनालय खोला जा रहा है। इस भोजनालय का उद्घाटन जिले के जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने किया। इस भोजनालय को खोलने के लिए नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द पासवान ने दिहाड़ी मजदूरों ,रिक्शा ठेला चालकों एवं अन्य गरीबों के लिए इस भोजनालय के संचालन का निर्णय लिया है। यहाँ दिहाड़ी मजदूरों एवं अन्य गरीब लोग पांच रूपए का कूपन कटा कर दोपहर का भोजन कर सकेंगे
