जमालपुर से प्रिंस जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि श्रावणी मेला शुरू होते ही मोरल स्टेशन जमालपुर से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनो में कावंरियो की भीड़ उमड़ने लगी है सबसे ज्यादा भीड़ श्रावणी मेला स्पेशल गोरखपुर-देवघर एवं सारदा-भागलपुर ट्रेनों में देखी गयी है। गोरखपुर-देवघर सुबह पौने आठ बजे स्टेशन पहुंची जबकि सारदा-भागलपुर दिन के डेढ़ बजे। स्टेशन पर बोलबम का स्वर गूंजने लगी।हर जगह कावंरियो के भीड़ देखे गए,ट्रेन घुसते ही कावंरियो को पानी के लिए मारा-मारी करते देखे गए,हालाँकि स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कावंरियो एवं यात्रियों के लिए स्टेशन में पानी की कोई किल्लत नही है।