जिला मुंगेर, से बिपिन कुमार जो मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की राज्य सरकार ने शिक्षकों को पांच माह बाद एक माह का वेतन दिया है | ऐसी स्थिति में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कल्पना कैसे की जा सकती है ?शिक्षक हमेशा मानसिक तनाव में रहते है फिर वे बच्चों को बेहतर ढंग से कैसे पढ़ा पाएंगे | इस मामले पर सरकार को अभी अब संवेदन शील होने की जरुरत है ताकि शिक्षकों का वेतन भुकतान हर महीने सुनिश्चित हो सके यदि ऐसा नहीं हुआ तो शिक्षक समाज का एक आंदोलन करने को बाध्य होगें | और इसकी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी |सरकार को बच्चों के भविष्य के साथ शिक्षकों के बारे में भी सोचना होगा | क्यूंकि जबतक बेहतर व्यवस्था नहीं होगी तबतक बेहतर शिक्षा प्रदान करना भी मुश्किल है |क्यूंकि शिक्षक खुद परेशां रहेंगे तो बच्चों को क्या पढ़ाएंगे ? इस लिए सरकार को इस बात पर ध्यान देना आवश्यक है |
