जीविका परियोजना का होगा अपना निजी भवन तेजी हो रहा निर्माण सामुदायिक संवाददाता रेयाज आलम रामगढ़वा रामगढ़वा प्रखंड कार्यालय परिसर मे सुसज्जित जीविका भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके निर्माण हो जाने से जीविका परियोजना का भी अपना निजी भवन होगा |इस भवन का निर्माण पंचायत समिति की योजना से कराया जा रहा है। यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। एक मंजिल भवन के निर्माण में 13 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं |जिसमें मीटिंग हाल, बरामदा,शौचालय, पेयजल इत्यादि की ब्यवस्था रहेगी।इसका निर्माण मनरेगा से हो रहा है। रामगढ़वा प्रखंड उप प्रमुख अवनीश कुमार पांडेय उर्फ अरविंद पांडेय ने बताया कि जीविका भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। संभावना है कि मार्च तक निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों के साथ खुद उप प्रमुख नियमित निगरानी कर रहे हैं।कार्य की गुणवत्ता मे कहीं से भी समझौता नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य मे निर्धारित मानदंडों के अनुसार निर्माण सामग्रीयों का प्रयोग हो रहा है।जीविका भवन का निर्माण हो जाने से जीविका का समेकित कार्य इसी भवन में होगा।अभी यह कार्यालय किराये के मकान में चल रहा है।राज्य की उन्नति व सामाजिक दायित्व मे जीविका का महत्वपूर्ण योगदान है।कई प्रकार के विकासात्मक व सामाजिक कार्यों मे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहा है।बिहार सरकार के निर्देश पर यह कार्य कराया हो रहा है।कार्य में पूर्ण रूप से पारदर्शिता व गुणवत्ता बरती जा रही है।