सभी सरकारी विद्यालयों में स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम चलाया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसके तहत विद्यालयों के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने सम्बंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। हर हफ्ते एक घंटे रोचक गतिविधियांस्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विद्यालय से दो शिक्षकों (एक महिला व एक पुरूष) को हेल्थ एंड वेलनेस एंबेस्डर बनाया जाएगा। इन्हें स्वास्थ्य व्यवहार को बढ़ावा देने और रोगों के रोकथाम के लिए प्रशिक्षित भी किया जायेगा। आयोजित होगी यह गतिविधियां प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा स्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा व बीमारियों की रोकथाम के लिए आयु विशेष शिक्षा प्रदान करना। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की मोबाइल टीम के माध्यम सेचिह्रित स्वास्थ्य समस्याओं की समाधान करना। कहते हैं बीईओबीईओ सत्यनारायण साहू ने बताया कि उन्हें कोई पत्र नही मिला है। अभी वे बाहर हैं। अगर सरकार का निर्देश आया है तो कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।