परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डायट,मोतीहारी एवं शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय,दरियापुर में 9 जनवरी से 13 जनवरी तक होने वाले नव नियुक्त शिक्षकों के 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण को विभागीय अधिकारियों का  अमानवीय आदेश करार दिया है। कहा कि इस भीषण हाडकंपाती ठंड में जहाँ विद्यालयों में बच्चों के लिए शैक्षणिक कार्य को स्थगित रखा गया है वहीं नव नियुक्त शिक्षक/शिक्षिकाओं को इस आवासीय प्रशिक्षण में भेजा जाना कहीं से भी उचित नही है खासकर उन शिक्षिकाओं के लिए पहाड़ जैसा है जिनके गोद मे अबोध शिशु हैं। विभागीय पदाधिकारी कोई भी आदेश निकालने से पहले परिस्थितियों के बारे में जरा भी सोंचते नहीं हैं। यही प्रशिक्षण अगर फरवरी या मार्च महीने में भी मे आयोजित किया जा सकता था।