मधुबनी से रत्नाकर जी बिहार मोबाइल वाणी के द्वारा बता रहे है कि मधुबनी के जिला नियोजन प्रदाधिकारी ने कहा है जिला के 20000 युवक युवतियों को कौशल विकाश योजना के तहत तकनिकी प्रशिक्षण दिया जायेगा,जिससे जिले में बेरोजगारी कम हो सकती है,इससे रोजगार में वृद्धि होगी,इसकी खर्च केंद्र सरकार करेंगे। इसमें तरह-तरह के प्रशिक्षण दिया जायेगा जैसे कला प्रशिक्षण, मोबाइल रिपेयरिंग, ब्यूटी पारलर आदि,इस प्रशिक्षण में 14 वर्षीय ऊपर के लोग ही प्रशिक्षण ले सकेंगे।
