बिहार राज्य के पटना से हमारे श्रोता बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि अलाइव एंड थराइव के सहयोग से पटना मेडिकल महाविद्यालय एवं अस्पताल (पी.एम.सी.एच.) में चिकित्सकों एवं नर्सों की मातृ, शिशु एवं छोटे बच्चों के पोषण पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गयी . कार्यशाला के माध्यम से मातृत्व के प्रथम 1000 दिन में पोषण की महता पर विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए पी.एम.सी.एच. के प्राचार्य डॉ रामजी प्रसाद सिंह ने इस कार्यशाला के लिए अलाइव एंड थराइव को धन्यवाद दिया एवं भविष्य में हर संभव सहयोग प्रदान करने की कही. इस अवसर पर संस्थान के शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डा. ए.के.जायसवाल ने कहा कि मातृ, शिशु एवं छोटे बच्चों के पोषण में सुधार लाने के लिए चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आवश्यक है. इसके लिए अस्पताल में स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में शिशुओं के साथ उनकी माताओं के पोषण पर भी ध्यान दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि इससे मातृ तथा शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में सहायता मिलेगी.