बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं कि आजादी के इतने वर्ष बाद भी देश की जनता की हालत में कोई ख़ास सुधार नहीं हुआ है।इस आजादी के लिए कितने ही देश भक्त लड़ते-लड़ते अपने प्राण गँवा बैठे, स्वराज्य हमारा अधिकार है, हम इसे ले कर रहेंगे कहते रहे।वर्तमान में हमें आजादी तो मिली है, पर स्वराज्य नहीं मिला।आज भी देश की गरीब जनता मुलभुत सुविधाओं से वंचित हैं।हालाँकि, सरकार द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, पर असलियत में ये सभी योजनायें सिर्फ कागजों तक ही सिमटे रह गए हैं, धरातल पर अब तक जनता इन योजनाओं से वंचित ही है।एक बार फिर से जरुरत है, युवा वर्ग को एक जुट हो कर शंखनाद करने की, जिससे भ्रष्टाचार उन्मूलन हो साथ ही सरकार ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।
