चंद्र शेखर जिला जमुई के अलीगंज प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी.के.राय.से साक्षात्कार ले रहे है जिसमे उन्होंने मलेरिया के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा है कि मलेरिया मच्छर का एक बोर्न डिजीज है जो प्लाज्मोडियम पारासाइड के कारण होता है।यह मच्छर फीमेल प्लाज्मोडियम पारासाइड के काटने से होता है.इसके बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए,साफ़-सफाई रखना चाहिए,कही गड्डे में पानी न हो ताकि उसका लार्वा ऊपर न हो जिससे उसकी जनसँख्या नहीं बढ़ी साथ ही खाना ढक कर रखे।वही मलेरिया की रोकथाम के लिए एंटी मलेरिया ड्रग सारे अस्पताल में उपलब्ध है और इसका इलाज सभी जगह फ्री में किया जाता है।इस बीमारी की जाँच के लिए आशा एवं ए.एन.एम गांव में जाकर ब्लड कलेक्ट कर टेस्ट करवाते है फिर इसकी जाँच करते है।