गांव हनुमान नगर से रिंकू कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है, कि मलेरिया मच्छरों से फैलता है और मच्छर हमारे आस-पास के गन्दगी से जन्म लेते है।हमारे आस-पास बने गंदे तालाब होते है तो उसमे मच्छर की उत्पत्ति होती है।और यही मच्छर के काटने से हमारे शरीर में संक्रामक रोग हो जाता है।इस बीमारी का प्रमुख लक्षण है की उन्हें सबसे पहले ठण्ड लगती है,कपकपी सा होने लगता है।
