सिमुलतल्ला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पंचायतों में अच्छी वर्षा नहीं होने से किसानों को खेती में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे हैं कि गाँव के लोगों को अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए दिल्ली,हरियाणा,पंजाब ,गुजरात इत्यादि राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है । दूसरे शहरों में इन मजदूरों के लिए सरकार के तरफ से कोई सुविधा प्रदान नही की जाती,फिर भी ये मेहनती लोग कष्ट सह कर अपने परिवार के लिए मेहनत करते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।