बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड के झाझा अंतर्गत कनौदी पंचायत के निवासी मोहम्मद ताजुद्दीन से साक्षात्कार लिया है। जिसमे उन्होंने बताया कि से उनके गांव में पिने के पानी की कोई सुविधा नहीं है। जल नल योजना के अंतर्गत टंकी लगायी गयी है वो भी कई वर्षों से ख़राब पड़ी हुई है। उनका कहना है की गांव पहाड़ी क्षेत्र में है इस कारण पानी की बहुत समस्या आती है। पानी की गहराई काफी निचे चली गयी है। इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया दूषित जल पीने से बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं जिसके कारण ग्रामीण काफी चिंतित है और इस पर सरकार का ध्यान नहीं जा रहा है।
