बिहार राज्य के जिला जमुई से रंजन गिद्धौर मोबाइल वाणी के माध्यम से शुद्ध पानी के फायदे के विषय पर करुणा सिंह से साक्षात्कार लिया। करुणा सिंह ने बताया अशुद्ध पानी को उबालकर ,छानकर शुद्ध किया जा सकता है। और घर में पानी को हमेशा ढक कर रखना चाहिए ताकि गंदगी ,कीड़े पानी मे ना गिरे। गाँव में कुछ लोग सप्लाई के पानी के अलावा कुआँ और चापाकल का पानी भी पीते है। अशुद्ध पानी पीने से बहुत तरह की बिमारी हो सकती है और बच्चे कुपोषण का शिकार हो सकते है। यह जानकारी गाँव में सभी लोगो को दी जानी चाहिए।
