बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से भीम राज ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 27/09/2020 को उनके द्वारा गिद्धौर मोबाइल वाणी पर एक खबर रिकॉर्ड करवाया गया था। जिस खबर में  बताया गया था कि गिद्धौर - जमुई मुख्य मार्ग पर बनाडीह के समीप बिजली के खम्बे में एक राजनितिक दल का झंडा हवा में लहरा रहा है। जो की आचार सहिंता का उल्लंघन है। इस खबर को मोबाइल वाणी पर प्रमुखता से चलाया गया। इस खबर का असर कुछ इस तरह देखने को मिला की कुछ ही देर में प्रसाशन ने उक्त स्थान पर पहुंच कर उस झंडे को उतारा। और साथ ही जिस राजनितिक दल का यह झंडा था उसे प्रसाशन द्वारा चेतावनी भी दिया गया।