मध्य प्रदेश राज्य के ग्वालियर से सत्यवीर ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार देकर सशक्त बनाना चाहिए। ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहे। ज्यादातर घरों में लड़कियों को उनका अधिकार नही दिया जाता है।लड़के और लड़की के बीच भेदभाव किया जाता है। मगर इनके यहां ऐसा नही है। इनके घर में लड़कियों को हिस्सा दिया जाता है। साथ ही इनको अफ़सोस है कि इनकी कोई बहन नही है।

मध्य प्रदेश राज्य के उमरिया जिला से शिव कुमार यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं के साथ अन्याय होता है ।महिलाओं को आरक्षण और अधिकार के बारे में जानकारी नहीं है ।जो बड़े अधिकारी हैं उनको ट्रेनिंग देना चाहिए ताकि महिलाओं को अधिकार से वंचित नहीं किया जाए ।

दिल्ली के सूंदर नगरी से बेलारीशा मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि लड़का और लड़की बराबर होते हैं। जैसे लड़का का प्रॉपर्टी होता है वैसे लड़की का भी होना चाहिए

दिल्ली के सूंदर नगरी से रेखा मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सही हो सके लेकिन उनको अधिकार मिलता नहीं है। उनको लगता है कि अधिकार मांगने से भाई से रिश्ते ख़राब हो जायेंगे

दिल्ली के सूंदर नगरी से भगवान् देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाएं जमीन को कमाने का जरिया भी बना सकती हैं। अगर घर या जमीन मिल जायेगा तो उसका इस्तेमाल कर के वह किराया भी लगा सकती हैं और अपना जीवनयापन कर सकती है। महिलायें पुरुषों पर आश्रित रहती हैं लेकिन पति के मृत्यु के बाद इनको बहुत परेशानी होती है।वह समाज के डर से जमीन पर अधिकार नहीं लेना चाहती है

दिल्ली के सूंदर नगरी से भगवती मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को कानूनी तौर पर अधिकार तो मिल गया है लेकिन वास्तविक रूप से उनको अधिकार नहीं मिलता है। कई महिलाएं के अंदर त्याग की भावना होती है जिसके कारण भी अधिकार नहीं लेती हैं लेकिन महिलाओं को जमीन में अधिकार मिलना चाहिए।

दिल्ली के नन्द नगरी से हेमंत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि लड़कियों को संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए

दिल्ली के सुंदर नगरी से ज्योति मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलायें पराया धन होती हैं। उनको बताया जाता है कि वह पराया धन है और शादी में बहुत खर्च हो गया है तो प्रॉपर्टी में हिस्सा क्यों दे। महिलाओं को मायके और ससुराल दोनों जगह प्रॉपर्टी में हिस्सा मिलना चाहिए।

दिल्ली के सुंदर नगरी से मीनाक्षी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को बचपन से सिखाया जाता है कि वह पराया धन है। पराया धन होने के कारण उन्हें शादी करके भेज दिया जाता है। इसलिए उनको पैतृक संपत्ति में अधिकार या ससुराल के संपत्ति में अधिकार नहीं दिया जाता है। महिला पुरुषों के कमाई पर आश्रित रहती है।महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। उनको अधिकार मिलना चाहिए ताकि वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सके और अपना भविष्य बना सके

दिल्ली के सुंदर नगरी से हेमा मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए लेकिन उनको मिलता नहीं है। महिलाओं के अधिकार मांगने से उनके भाई से रिश्ते खराब हो जाते हैं