दिल्ली से ध्रुव कुमार कोहली मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को जमीन में हक़ नहीं मिलना चाहिए क्योंकि वह दहेज़ में लेकर नहीं लाई है। वह जमीन माता - पिता की मेहनत की कमाई की है।
दिल्ली के नन्द नगरी से शिव कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि वह असाहय होती हैं और पुरुषों पर आश्रित रहती हैं। उनको खाने और जीवन जीने के लिए दिन भर काम करना पड़ता है।उनको किसी तरह का मेहनताना नहीं दिया जाता है। उनको अधिकार मिलना चाहिए ताकि वह आत्मनिर्भर बने और समाज में सर उठा चल सके
दिल्ली के सूंदर नगरी से रुक्मणि मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए ताकि वह अपने पैरों पर खड़े हो सके और बच्चों का परवरिश अच्छे से कर सके। उनके पैसा और संपत्ति होगा तो वह अपने बच्चों को पढ़ा कर काबिल बना सकती हैं
दिल्ली से धानी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती हैं कि महिलाओं को जमीन में अधिकार नहीं मिलना चाहिए क्योंकि अधिकार देने से तनाव बढ़ता है और परिवार में झगड़े होते हैं ।
दिल्ली के नंद नगरी से सुनीता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि जब वह अपने अधिकार के लिए आवाज उठाई तो उनको झगड़ालू औरत ,लालची कहा गया और कहा गया की उनको अधिकार नही देंगे और उनको कोर्ट जाना पड़ा ।कोर्ट जाने से बहुत खर्च होता है इसलिए उनको जमीन में अधिकार नही चाहिए ।अगर माता पिता और भाई जमीन में अधिकार दे रहे हैं तो अधिकार लेना चाहिए और नही देना चाहते हैं तो नही लेना चाहिए ।
दिल्ली के नंद नगरी से गीता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए ताकि वह अपने पैरों पर खड़े हो सके और बच्चों को अच्छे से पढ़ा लिखा कर उनकी जिंदगी संवार सके ।
Transcript Unavailable.
दिल्ली के नंद नगरी से मंगली मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि संपत्ति में महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए ताकि वह अपना घर बना सकती है ।कई महिलाओं को विधवा होने पर घर से निकाल दिया जाता है ।इसलिए उनको हक मिलना चाहिए ।
दिल्ली के नंद नगरी से कमला मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं और लड़कियों को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए ।अगर उनको पैतृक संपत्ति में हक मिल जायेगा तो पैसों से मजबूत होंगी ।वह अपने बच्चों के लिए सही कदम उठा पाएंगी ।महिलाओं के नाम से प्रॉपर्टी नही खरीदी जाती है ।इसलिए अगर उनके नाम से जमीन होगा तो वह सक्षम और मजबूत बनेंगी ।
दिल्ली के सुंदर नगरी से रामवती मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो और वह बच्चों का पालन पोषण अच्छे से करा सके ।
