दिल्ली के सुंदर नगरी से मीनाक्षी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को बचपन से सिखाया जाता है कि वह पराया धन है। पराया धन होने के कारण उन्हें शादी करके भेज दिया जाता है। इसलिए उनको पैतृक संपत्ति में अधिकार या ससुराल के संपत्ति में अधिकार नहीं दिया जाता है। महिला पुरुषों के कमाई पर आश्रित रहती है।महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। उनको अधिकार मिलना चाहिए ताकि वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सके और अपना भविष्य बना सके