मध्य प्रदेश राज्य के उमरिआ जिला से शिव कुमार यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सभी राज्यों में कानून तो बनाया गया है लेकिन कानून का अमल नहीं हो रहा है। विधि सेवक द्वारा विधवाओं को क़ानूनी सलाह नही दी जाती है।समाज में विधवाओं को सम्पत्ति से बेदखल कर दिया जाता है। जेठ और ससुर की बात सुनी जाती है।प्रशासनिक तंत्र,जैसे आंगनबाड़ी, सरपंच,सेक्रेटरी विधायक,विधान सभा,लोकसभा सभी कानून में लापरवाही करते हैं। विधिक सेवक में बारह-बारह वकील हैं,लेकिन वो लोग विधवाओं एवं निशक्तों की सहायता नही करते हैं।