दिल्ली, श्रीराम कॉलोनी से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रही हैं कि, इन्होने दिनांक "24-12-2023" को "रुतबा ई रिक्शा शोरूम के सामने पड़ा है कूड़े का ढेर" शीर्षक से एक ख़बर प्रसारित किया था। ख़बर में बताया गया था कि, श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 रुतबा ई रिक्शा शोरूम के सामने बहुत दिनों से कूड़ा पड़ा हुआ है जिसे साफ़ नहीं कराया जा रहा है। दारोग़ा कैलाश कूड़े का ढेर साफ़ करने के बजाये उगाई में लगा हुआ है। दारोग़ा कैलाश से श्रीराम कॉलोनी वार्ड की जनता काफ़ी ज़ियादा परेशान है।". ख़बर को प्रसारित करने के बाद इन्होने व्हाट्सअप और फेसबुक के माध्यम से अधिकारियों को साझा किया। ख़बर को संज्ञान में लेकर अब सफाई करा दी गई है।