दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना, श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 20 दिसंबर 2023 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था, श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 खजूरी पुस्ता रोड से श्रीराम कॉलोनी कब्रिस्तान जाने के मेंन रास्ते पर कूड़े का ढेर पड़ा था, कूड़े का ढेर इतना पड़ा हुआ था की निकालने की भी जगह नहीं थी, जबकि यहां से रोज कोई ना कोई डेड बॉडी कब्रिस्तान ले जाया जाता था। फिर भी यहां पर रोज सफाई नहीं हो रही थी, जिसकी वजह से बड़ी समस्या होती थी। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक के माध्यम से एमसीडी के सीनियर अधिकारियों को खबर शेर की थी । खबर का बड़ा असर हुआ अब वह कूड़े का ढेर साफ कर दिया गया है। इसके लिए रीना प्रवीण श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रही है।
