दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 246 से रीना ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि श्री राम कॉलोनी,वार्ड नंबर 246, ए ब्लॉक ,20 फुटा रोड ,घोसिया मस्जिद के सामने खम्बा पर लगा स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब था, जिस कारण पूरी गली में अंधेरी रहता था। निगम पार्षद से शिकायत के बाद भी स्ट्रीट लाइट की मरम्मति नहीं करवाई जा रही थी। समस्या को देखते हुए 18 दिसंबर 2023 को श्रमिक वाणी पर एक ख़बर चलाई गई। जिसके बाद इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक के माध्यम से बिजली विभाग के सीनियर अधिकारी के साथ साझा किया गया। जिसका यह असर हुआ कि घोसिया मस्जिद के सामने खम्बा पर लगा स्ट्रीट लाइट की मरम्मति करवा दी गई।