दिल्ली श्रीराम कॉलोनी से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि, अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है। एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी खजूरी पुस्ते रोड को बड़ी जेसीबी मशीन से खुदाई कर रही है। खोदने की वजह से पूरे इलाके में धूल मिट्टी उड़ रही है, अब तो घर में सांस लेना भी दुबर हो चुका है क्योंकि जब से एक्सप्रेसवे का काम चल रहा है घरों के अंदर भी धूल मिट्टी घुसने लगी है, जिस कारण लोग काफी परेशान हैं
