दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 246 से रीना ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि श्री राम कॉलोनी,ए ब्लॉक, गली नंबर 1 ,काली माता मंदिर के सामने खम्बा नंबर 188 पर लगा स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब थी। शिकायत के बावजूद बिजली विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइट की मरम्मति नहीं करवाई जा रही थी। समस्या को देखते हुए 17 दिसंबर 2023 को श्रमिक वाणी पर खबर चलाई गई। जिसके बाद इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक के माध्यम से बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी के साथ साझा किया गया। जिसका यह असर हुआ कि काली माता मंदिर के सामने खम्बा नंबर 188 पर लगा स्ट्रीट लाइट की मरम्मति करवा दी गई।
