दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 246 से रीना ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि खजूरी पुराने थाने के सामने डीडीए के खाली प्लॉट में मेट्रो वेस्ट कंपनी कूड़ा नहीं उठा रही थी। जिसकी वजह से इलाके में बहुत ज्यादा बदबू हो रही थी। मेट्रो वेस्ट कंपनी के सुपरवाइजर अपने कर्मचारियों से कुंडे में आग लगवा देते थे क्योंकि कूड़ा उठाना नहीं पड़े। समस्या को देखते हुए 16 दिसंबर 2023 को श्रमिक वाणी पर खबर चलाई गई। जिसके बाद इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक के माध्यम से नगर निगम के संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया गया। जिसका असर यह हुआ है कि अब बड़ी जेसीबी मशीन लगाकर कूड़े का ढेर साफ कर दिया गया है।