दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 21-12 -23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 14 -12 23 को एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसमे बताया गया था कि नंद नगरी गोल चक्कर से लेकर ताहीरपुर की रेड लाइट तक राजीव गांधी अस्पताल के आसपास खंबे पर लगी स्ट्रीट लाइट हाई मार्क्स लाइट बहुत दिनों से खराब थी। इस खबर को रीना परवीन द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक व पीडब्ल्यूडी के सीनियर अधिकारी को साझा की गयी थी। खबर का असर यह हुआ कि अब सभी खंबे पर लगी स्ट्रीट लाइट को सही करा दी गई हैं
