दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 20-12 -23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 13-12 23 को एक ख़बर प्रसारित की थी। जिसमे बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी बी ब्लॉक गली नंबर 6 में खंबे पर लगी स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब थी। जिसका खंबा नंबर 1462 है। लाइट खराब होने की वजह से लोगों को बहुत ज्यादा समस्या हो रही थी। पूरी गली में अंधेरा ही अंधेरा था। इस खबर को रीना परवीन द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक व बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को खबर फॉरवर्ड किया गया। जिसके बाद अब खंबा नंबर 1462 का स्ट्रीट लाइट सही कर दिया गया है। जिससे स्थानीय जनता काफी खुश है
