दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 246 से रीना ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि सी ब्लॉक ,20 फुटा रोड, बिलाल मस्जिद के सामने कूड़े का ढेर पड़ा हुआ था। धार्मिक स्थल होने के बावजूद भी कुड़े की सफाई नहीं हो पा रही थी। इस कारण लोगों को बहुत समस्या हो रही थी। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में दिनांक 12 दिसंबर 2023 को एक खबर प्रसारित की और इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक के माध्यम से नगर निगम के संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया गया। जिसका असर यह हुआ कि बिलाल मस्जिद के सामने से कूड़े का ढ़ेर साफ़ करा दिया गया है
