दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी खास से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 03/12/2023 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की वजीराबाद रोड से श्री राम कॉलोनी जाने के मेंन रास्ते पर राजीव बिहार के पुलिया पर पड़ा कूड़ा पड़ा हुआ था, एमसीडी और मेट्रो वेस्ट कंपनी कूड़े को साफ नहीं कर रही थी। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता रीना परवीन ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित एमसीडी के संबधित अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है की वजीराबाद रोड से श्री राम कॉलोनी जाने के मेंन रास्ते पर पड़े कूड़े को साफ़ कर दिया गया है। समस्या का समाधान होने से रीना परवीन बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रही है।