दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 से रीना खान ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि इन्होने दिनांक 30 नवंबर को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि चांद बाग ,गली नंबर 3 ,बी ब्लॉक में खंबा नंबर 3033 पर लगा स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब था। शिकायत करने के बावज़ूद स्ट्रीट लाइट की मरम्मति नहीं करवाई जा रही थी।स्थानीय लोगों को इस समस्या से काफ़ी परेशानी हो रही थी। जिसके बाद श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सप्प ग्रुप, फेसबुक के माध्यम से बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ साझा किया गया। जिसका यह असर देखने को मिला कि अब खंबा नंबर 3033 पर लगा स्ट्रीट लाइट की मरम्मति करवा दी गई है।
