दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 से रीना परवीन ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि इन्होने दिनांक 26 नवंबर को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि सी ब्लॉक , गली नंबर 8 स्थित फूस वाले मंदिर के पास कूड़ा पड़ा हुआ था। सफाई कर्मचारी व टीपर वाले सफाई के लिए नहीं आ रहे थे। स्थानीय लोगों व मंदिर की कमिटी द्वारा नगर निगम के दफ्तर में शिकायत की गई लेकिन तब भी सफाई का कार्य नहीं करवाया जा रहा था। समस्या को देखते हुए इस ख़बर को लोकल व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक के माध्यम से एमसीडी के संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया गया। जिसका असर यह हुआ है कि अब सी ब्लॉक , गली नंबर 8 स्थित फूस वाले मंदिर के पास से कूड़ा का ढ़ेर को साफ़ कर दिया गया है ।
