दिल्ली, श्रीराम कॉलोनी से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि, श्रीराम कॉलोनी ब्लॉक सी, गली नंबर सात के कोने पर पुलिया चौक होने के कारण, पूरे रोड पर नाली का गंदा पानी बह रहा है। सफाई कर्मचारी नाली साफ करने बहुत दिनों से नहीं आए हैं अगर नाली रोज साफ होती तो यह पुलिया बंद नहीं होती, और नाली का गंदा पानी सड़क पर नहीं बहता। नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पद रहा है। कई बार शिकायत भी की गई है। शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है