दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 से रीना परवीन ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि इन्होने दिनांक 17 नवंबर को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि ई ब्लॉक ,गली नंबर 11 में जगह-जगह कूड़े का ढ़ेर पड़ा हुआ था और नालियों में भी कूड़ा जमा हुआ था ।सफाई कर्मचारी द्वारा बहुत दिनों से सफाई नहीं की जा रही थी। समस्या को देखते हुए इस खबर को श्रमिक वाणी में प्रसारित कर लोकल व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक के माध्यम से शाहदरा जोन के संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया गया। जिसका असर यह हुआ है कि अब ई ब्लॉक ,गली नंबर 11 से कूड़ा का ढ़ेर साफ़ हो गया है साथ ही नालियों की भी सफ़ाई हो गई है।