दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी खास से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 17/11/2023 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की ई ब्लॉक गली नंबर 2 चाँद बाग़ में जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ था, शिकायत करने के बाद भी टीपर के द्वारा कूड़ा नहीं उठाया जा रहा था । जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता रीना परवीन ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित एमसीडी के अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है की ई ब्लॉक गली नंबर 2 चाँद बाग़ इलाके में पड़ा हुआ कूड़ा को एमसीडी के द्वारा साफ़ करवा दिया गया है। समस्या का समाधान होने से रीना परवीन बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रही है।
