दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत फलक से हुई फलक बताती है मेरा भाई श्री राम कॉलोनी एमसीडी स्कूल चौथी क्लास में पड़ता है उसके टीचर पिछले डेढ़ महीने से नहीं आ रहे हैं वह जाता है और वहां पर बैठा रहता है और उसके बाद वहां से आ जाता है हमारी मम्मी ने कई बार प्रिंसिपल साहब वे पूछा कि आखिर ऐसा क्या है कि टीचर नहीं आ रहे हैं डेढ़ महीने से तो वह कोई जवाब नहीं देते हैं वह कहते हैं कि हम दूसरा टीचर लगते हैं मगर दूसरा टीचर कोई भी नहीं आ रहा है जिसकी वजह से बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है अब पढ़ाई का नुकसान हो रहा है ऐसा लगता है कि जैसे घर बैठकर टीचर तनख्वाह ले रहे हैं
