हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि बहादुरगढ़ शहर में दूकानदार कम वेतन देने के चक्कर में बाल मज़दूरों से मज़दूरी करवा रहे है। बड़ों से मज़दूरी करवाने में अधिक वेतन देना पड़ता है पर बच्चों को कम वेतन दे दिया जाता है। बहादुरगढ़ के कई क्षेत्रों में बाल मज़दूरी करवाते हुए देखी गई। अनाज मंडी के मशहूर किराना दूकान ,एक बर्तन स्टोर आदि जगहों में बाल मज़दूरी देखी गई। अगर जाँच होगी तो कई जगह ऐसे बच्चे मज़दूरी करते हुए दिखेंगे। लेकिन प्रशासन द्वारा जाँच नहीं होती है।