दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से अजित कुमार से हुई। अजित बताते है कि इन्होंने कोविशील्ड का दोनों डोज़ के साथ बूस्टर डोज़ भी लगवा लिया है। अजित अपने इच्छा अनुसार कोरोना का टीका लगवाए है। बहुत प्रयास के बाद कोरोना का टीका निर्मित किया गया है। टीका लगवाने के बाद सुरक्षित महसूस कर रहे है। शरीर में कोरोना से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता आ गयी है। अगर अब कोरोना होगा भी तो शरीर में ज़्यादा प्रभाव नहीं डालेगा। अगर टीका नहीं लगवाते तो कोरोना शरीर को ज़्यादा नुकसान पहुँचता। पहला डोज़ लगवाने पर हल्का बुखार आया था ,दूसरी और बूस्टर डोज़ में स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई समस्या नहीं आई। सभी लोगों को कोरोना से सुरक्षा के लिए टीका लगवाना ज़रूरी है।