दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि कोरोना माहमारी का प्रकोप जब बढ़ रहा है ,उस वक़्त कंपनियों में टीका लगवाने को लेकर अफ़रा तफ़री मची हुई थी। श्रमिकों पर कंपनियों का दबाव था ,जिस कारण श्रमिक कंपनियों से छुट्टी ले कर टीका लगवाने जा रहे थे।श्रमिक ओम प्रकाश के अनुसार एक तरफ़ कोरोना का डर ,दूसरी तरफ कंपनी का दबाव ,इसलिए श्रमिकों ने टीका लगवा लिया। कोविशील्ड टीका लगवाने के बाद केवल एक दिन बुखार आया ,उसके बाद कोई समस्या नहीं हुई। अब वो सुरक्षित महसूस कर रहे है।