उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान अब्बासी श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 30-06-22 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 23/06/2022 को एक खबर प्रसारित की थी। जिसमें बताया गया था कि इटावा के चौबिया के पास हो रही है पानी की समस्या। यहाँ जल स्तर भी कम होती जा रही है। जिसके बाद श्रमिक वाणी के संवाददाता नौमान ने इस खबर को फेसबुक,वॉट्स्ऐप के माध्यम से सम्बंधित अधिकारी, डिस्ट्रिक्‍ट मज‍िस्‍ट्रेट तक इस खबर को पहुँचाया। इसका असर यह हुआ है कि इटावा के चौबिया में पानी की समस्या को ठीक किया गया है। समस्या का समाधान होने से इटावा के निवासी बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रहे है।