हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से एस एन कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि एक देश एक राशन कार्ड के तहत कोई भी व्यक्ति देश के किसी क्षेत्र से राशन ले सकता है लेकिन प्रवासी श्रमिकों को सही से राशन नहीं मिल पाता है। पहले कोटेदार कहते है कि स्थानीय व्यक्तियों को राशन मिलेगा ,इसके बाद ही प्रवासियों को मिलेगा। या फिर कभी साइट नहीं चलने की बात कही जाती है। इससे प्रवासी श्रमिक राशन के लिए दूकान के चक्कर काटते रह जाते है। श्रमिकों को सरकारी राशन का लाभ मिल नहीं पाता है